Showing posts with label Hindi poems. Show all posts
Showing posts with label Hindi poems. Show all posts

Sunday, September 25, 2016

घमंड की अज्ञानता

सच्ची बात न कोई सुनना चाहता
ऐसे लगे जैसे कोई मिर्ची खाता
अपने से निचे वाले को दबाना
ऊपर वाले आए तो रवाना

जब तक चलता सब कुछ सही
कुछ तो कहते ईष्वर ही नहीं
ठोकर खाकर जब संकट आए
दर दर भटके सब को मनाए

घमंड है सिर पर चढ़कर खड़ा
बात मनवाने की चिंता है सबसे बड़ा
जो कोई हर बात पे सिर हिलाए
ऐसे लोग उनको पसंद आए

अपने मन से समझे ज्ञानी
छोटे से करवाए अपनी मनमानी
टोक दे उसको बीच में जो
शत्रु बनजाए उनका वो

घमंड का है ये संपूर्ण लक्षण
सम्मान नहीं करता कोई इनका एक क्षण
किन्तु न होगा कभी इनका सुधार
क्योंकि घमंड में नहा रहा इनका विचार

Saturday, May 7, 2016

होती जिसके साथ है माता

वह जीवन का सब सुख पाता,
होती जिसके साथ है माता |
मेरी माँ तू सब से प्यारी,
इस दुनिया में सबसे न्यारी |

बचपन से तू मुझको माता,
ऐसे पाला जैसे विधाता |
ममता तेरी सागर जैसी,
अंत नहीं है प्रेम की उसकी |

देना मैंने तुझसे सीखा,
तेरा प्रेम न कभी था फीका |
तेरे लिए मैं हरदम बच्चा,
माँ तेरा प्यार है एकदम सच्चा |

मुझपे तेरा पूरा हक़ है,
त्याग ही तेरे जीवन का सच है |
दुःख को मेरे मन से हटाया,
मेरे सुख का मार्ग बनाया |

मुझपे तेरा ध्यान है ऐसा,
जीने के लिए सांस है जैसा |
तू ही मेरे सुख का कारण,
कर देती हो दुःख का निवारण |

होती जिसके साथ है माता,
निश्चित ही वह जीत जाता |
जिसने माँ को ईश्वर माना,
ईश्वर का अर्थ उसी ने जाना |

Friday, October 9, 2015

आधुनिक सोच

कहाँ गई मानवता क्या हो गया तुझे इंसान ।
झूटी बात करे जो कायर तू समझे उसे बुद्धिमान,
सत्य की राह पे चलने वाले वीरो को तू समझे मुर्ख इंसान ।
करुणा करने वाले को ना देता कोई सम्मान,
बल्कि सोचे लूट लो इसको अवसर है ये महान ।
वाह रे वाह क्या सोच है तेरी भरा हुआ अज्ञान । 
प्यार व्यार की बात है करता, तेरे प्यर का अर्थ महान,
माता पिता का त्याग करादे, ये तेरे कैसा प्यार महान ।
क्रोध तुझे बस तब है आता जब सामने हो निर्बल इंसान,  
तु सब अपमान सेह जाये और क्रोध तेरा गायब हो जाये जब सामने हो बलवान । 
बस लाभ हानि कि चिंता तुझको ना पाप पुन्य का ध्यान, 
आधुनिक सोच के शब्दकोश में इमान शब्द से अंजान ।
फैशन करने वाले को है सभ्य समझा जाता, 
भक्ती करने वाले को आश्चर्य से देखा जाता ।
ऐसी सोच को त्याग दे प्यारे जिस्से रुठे भगवान, 
दया, इमान ही परम धर्म है करे मानव का कल्यान ।

Sunday, March 1, 2015

रहे ईमान चाहे जाए सब कुछ

क्या पाए कोई बेईमानी करके
बस पापी में लिखवाए नाम
सज्जन से कोई छीन डपट के
बस गवाए अपना ईमान

सुख पाए कोई कितना ठग के
हे बेईमान इंसान
दुःख पाएगा हर गलती का
और होगा बदनाम

बेईमानी को देख देख के
क्रोध में आए सज्जन
मानो मेरी बात न मानो
दुःख पाएंगे सब दुर्जन

जितना देंगे वह कष्ट किसी को
पाएंगे उतना वे सूत समेत
उपयोग नहीं वह कर पाएंगे
खेत नहीं सब लगेंगे रेत

पापी लांघे सारी रेखा
लूट पाट के जो सब कुछ लेले
मुर्ख मनुष्य इतना न जाने
दंड देकर ईश्वर सब कुछ लेले

ईश्वर है न्यायधीश जगत का
करता न्याय दंड या क्षमा
ईमान मत गवा इंसान
चाहे करे कोई कितना भी मना

Saturday, December 6, 2014

मैं हूँ शाकाहारी

मॉ धरती का पुत्र हूँ
नमन किसान को करता ।
भोजन सरल मैं करता हूँ
शाकाहारी स्वयम को केह्ता हूँ ।

दूध दही भी पीता हूँ
गाय को मय्या केह्ता हूँ ।
स्वास्थ भी बढिया रेह्ता है
हर जीव पे मुझको करुणा है ।

है इतना सब कुछ खाने को
सो भय नही देता मैं पशुओ को । 
पशुए भय से कॉपे जब
मेरे हृदय मैं चिंता होती तब ।

ठीक नही है पशु का वध
विवश पशु न बोले एक शब्द ।
विविध सब्जिया विविध स्वाद
स्वास्थ सुधारे , किसान का प्रयास ।

जैसा चाहे वैसा उगाए 
बीज बोए खेत बाग लगाए । 
सारे जीव का प्राण बचाए
हिंसा से ना भूक मिटाए । 

दया बढाए क्रोध घटाए
हर प्राणी से प्रेम बढाए ।
हरयाली से देश सजाए 
मैं हूँ शाकाहरी, गर्व से गाए ।

Sunday, June 1, 2014

माँ से बड़ा ना कोई जगत में

मर्यादा पुरुषोत्तम राम, जगतगुरु कृष्ण श्याम
करते है जगत में देखो, सब माँ का सम्मान |
भगवान से मिलवा दिया माँ ने, देखो ध्रुव और पार्थ
माँ की ममता में खोए है सब, माँ होती है निस्वार्थ |

चरण स्पर्श रोज माता का, है अपने देश का रिवाज 
दौड़ पडो सब छोड़ छाड़ के जब माँ दे तुमको आवाज़ |
हर लेती सब दुख कष्ट को, देती है वरदान
जो करे माँ का सेवा सम्मान वो होजाए गुणवान  |

बिन मांगे ही सब दे देती, न उस से कुछ अनजान
कोई नही इस जगत में देखो, माँ से बड़ा और महान |
क्रोध करके जब गाली देती, गाली नही वो आशीष है
सुख है उसका संतान के सुख से, संतान के लिए वो कवच है |

ठाकुर विकास भी चला है आज, कविता लिखने माँ के नाम
कहते है देखो गणेश भगवान, माँ के चरणो में चारो धाम |
जीवन की घड़ी में जब लगे ना कोई आस है
बस ये बात याद रखना की मेरी माँ मेरे पास है |

जीवन के हर क्षण में, रखना माँ का ध्यान
माँ से बड़ा ना जगत में कोई, ममता से उँचा ना कोई स्थान |
करना प्रेम और आज्ञा पालन, करना उसका सम्मान
स्मरण रहे भूल से भी हो ना पाए, कभी माँ का अपमान |

प्रेम का अर्थ माता, हम कहते अपने देश को भारत माता
भूक, प्यास मिटाने वाली, धरती, नदिया हमारी माता |
संतान का ना साथ छोड़े, देखो पशु पक्षीयो की माता
ईश्वर के पश्चात जगत में, सबसे बड़ी है माता |




Sunday, February 2, 2014

सुनो सत्य न रहो दुखी



सच्चाई से मुह न मोड़ो
क्रोध करके प्रेम न तोड़ो
सुनकर सहो या करो अन्सुना
सच्चाई तो सच्चाई है, बुराई से श्रेष्ठ दुगुना

मान लो बात सच्चाई कि
दुःख दे तुमको या लगे कडुवा
डाट के लड़के बात दबादो
सच नहीं दबता, न रहता अधूरा

अहंकारी, क्रोधी, ईर्षालु, बेईमान
करते है सदा सच्चाई का अपमान
करना नहीं उनको किसी का आदर
बड़ा या छोटा, ओढ़ के सिर पे घमंड का चादर

सत्य नहीं सेह सकता कायर
भड़के गा, भागेगा, बोलेगा कुछ उल्टा
कमज़ोर को देगा गाली
दात पीस के रेह जाये गा यदि मिले बलशाली

सत्य सुन ने कि जिसमे क्षमता नहीं
पाता नहीं सम्मान कभी, न बनता कभी ज्ञानी
करते है जो सदा मनमानी
त्याग दो उनको, करने दो नादानी

नहीं सुधरते, रहते दुखी और अपमानित
वे सुधरेंगे हालात से, न मेरे तुम्हारे वाणी से
न दया, न आंसू, न इनके आँखों में है पानी
वे तो रोते है अपने ही कर्म से, सदा बनते ज्ञानी

सुनो सत्य न रहो दुखी
न करो प्रयास उसे दबाने कि
सबकी सुनो सबकी सहो
बस सत्य करो, पर किसी को न उल्टा कहो

Tuesday, January 1, 2013

साधू


जीने का मुझको शौक नहीं था ,
पर मरने का खौफ बहुत था |
जीवन जीये जा रहा था ,
जीने का उद्देश नहीं कुछ था  |
भगवन तुझे मैं पूज रहा था ,
पर भक्ति का मुझको ज्ञान नहीं था  |
जितना पाते जा रहा था ,
उतना और मांग रहा था  |
इच्छा को मन में स्थान दिया था ,
और मन ने मुझपे राज किया था |
बदला हूँ मैं राम जाप से ,
हरे कृष्णा मैं गाता हूँ  |
खोई थी मेरी करुणा ईर्षा के प्रभाव से,
करुणा मेरी जागी करुणानिधी के ध्यान से |
सुन्दाता की पूजा करता बाकी का अपमान ,
जली है जब से ज्ञान की ज्योती लगते सभी समान |
स्वार्थ लाभ बस इतनी थी मुझको चिंता  ,
कथा पढ़ी एक दानी की तो त्यागी मैंने निंदा  |
बड़ा कठोर स्वाभाव था मेरा करना क्रोध देना दोष ,
साथ मिला जब संत पुरुष का मैं हूँ दोषी आया होश  |
बदला हूँ मैं राम जाप से,
बस हरे कृष्णा मैं गाता हूँ |

Tuesday, October 2, 2012

दुःख


दर्द सेह सकते है घाव का ,
पर दुःख का दर्द सहा न जाए  |
दुःख का दर्द कोई क्या सुनाए ,
आवाज़ तो क्या आसू तक मिट जाए |

न ठहरा है सुख , न ठहरे का दुःख |
पर सुख के दिन होते तिनके समान ,
और दुःख के दिन लगे पहाड़ विशाल,  
बस जीवन के पल का समय उपाय |

न लगे किसी की दुवा भी जैसे ,
बस लगे की रब रूठ गया है हमसे |
पर दुवा भी लगे, दुःख भी मिटे ,
जैसे जैसे समय बीते, वैसे वैसे कष्ट हटे |

जिसने भी झेले दुःख के दिन रात ,
न कभी करे फिर वह सुख की तलाश  |
सुख में हँसी , दुःख में आसू नहीं अब ,
न मोह किसी से , न इच्छा रहे तब  |

Sunday, August 26, 2012

अहंकार


मैं ने जो खुद को समझा ज्ञानी
यही मेरी नादानी थी |
किया काम जो मैं मनमानी
उस में मेरी हानि थी |

सरलता मेरे रास न आयी,
कठिनता अपनाया मैं |
सुख चैन मेरे पास से गुजरी
दुःख को गले लगाया मैं |

दिन और रात को एक बनाया,
इच्छा मन में छाया जो |
इस चक्कर में सुख मुरझाया,
भले सफलता आया हो |

रहेंगे मेरे साथ जीवन में
जिस किसी को समझा मैं |
निकल गए वह साथ छोड़ के
जब नजर उन्हें बोझ आया मैं |

बड़ा समझकर जिसे मित्र बनाया,
काम मेरे वह कभी न आया  |
सरल जनो को मुर्ख समझा ,
फिर भी दिया उन्होंने मान का दर्जा |

अहंकार से टूट गया मैं ,
इस से बस दुःख प्राप्त हुआ है |
अपने दुःख का कारण मैं,
पर दुःख ने ही घमंड से मुक्त किया है |

Tuesday, May 1, 2012

पागल प्रेमी


देखने को तुझे मेरी आँखें तरस रही
याद में तेरे मेरी सांसे अटक रही
जलते हुवे दीपक की तरह जीवन जल रहा
कोई कितना भी समझाए मुझे कोई असर नहीं हो रहा |

तुम बिन रह न पाऊ एक पल भी
तो क्यूँ तुम्हारी छोटी सी बात चुभे मुझे सुई जैसी
तुमको भुलाना जैसे दिल की धड़कन रुकाना है
दूर रह कर याद करना तुमको जैसे बिना आग के खुद को जलना है |

दे कोई गाली दिन में दस बार
न फरक पड़े मुझे उससे कभी हर बार
तुम्हारा रूठना जैसे मार खाना है
जिसका इलाज न किसी के दवाखाना में है |

जानता हूँ मैं पाना तुमको है नहीं आसान
पर ऐसे ही तुमको भुलाना भी तो नहीं है आसान
दिल दुखता है मेरा सोच के हो जाओगी तुम किसी और की एक दिन
कैसे बीतेगा दिन और कटेगा जीवन तुम्हारे बिन |

बस एक बात के सहारे बिताऊंगा मैं अपना सारा जीवन
दोस्त हो तुम मेरी और रहोगी जीवन भर तुम |

Monday, March 12, 2012

प्रसन्नचित्त

रुक रुक के चलती है ये मेरी ज़िन्दगी,
पर समय है की रुकता नहीं,एक पल के लिए भी |
चाहता तो हूँ मैं करना बहुत कुछ,
पर ये चंचल मन मेरा करने नहीं देता कुछ भी,चार पल से ज्यादा ।
जिस राह पे चलते हुवे लोग थकते ही नहीं,
उस राह पर मुझे चलना लगता है कठिन ।
व्यस्त है देखो दुनिया सारी संसार की बातो में,
मुझको न है भविष्य की चिंता,न उलझा कभी मैं इन बातो में ।
न रात दिखे,न दिन को गिने ये दुनिया इच्छापूर्ति के कारण से,
मैं अपनी गति से चलूँ ,नहीं रूचि मुझे इस खेल में अगाडी पछाड़ी के ।
न जानू मैं की कौन सही,दुनिया है सही या मैं हूँ सही
निष्ठां है मुझे भगवन में,इंसान मुझे न समझ सके |