Sunday, July 17, 2016

मानवता

मैं नहीं हूँ पंछी
ना हूँ पशु प्राणी
मैं तो हूँ एक मानव
धरती माँ का लाल

करना सबकी सेवा
वृक्ष हो या पौधा
रखना सबका ध्यान
यह है मानवता का ज्ञान

जब भूख से कोई रोए
न हमसे भोजन होए
जितना संभव करो भला
मानवता की है यही कला

सबकी पीड़ा समझे
प्रेम की भाषा छलके
सबको दे सम्मान
न करे कभी अपमान

ह्रदय में जिसके करूणा
न किसी को हानि करना
निस्वार्थी हो के जीना
मानवता में ही रहना

हिंसा कभी न करना
ईर्षा से दूर रहना
धरती माँ के लाल
मानवता को सम्भाल

Friday, June 10, 2016

मेरे प्रयास की कोई सीमा नहीं

मेरे प्रयास की कोई सीमा नहीं
फल मिलने की चिंता नहीं
कर्म करता रहूँगा मैं
असफलता से नहीं डरूंगा मैं

देखता हूँ की कितनी बार
पटकेगा तू मुझको हार
जीत के तुझको दिखा दूंगा
चाहे सारा जीवन बिता दूंगा

थकूंगा नहीं मैं तुझसे हार
चाहे हारू सौ सौ बार
तू भी सोचेगा एक बार
किस से उलझा हूँ मैं यार

मेरे जीवन के सब लक्ष्य
कर दूंगा तुझको प्रतक्ष्य
कोई व्यंग करे चाहे मारे ताना 
बिना जीत के घर नहीं जाना

जब हार मुझसे टकराएगा
मैं तो गिरूंगा पर वह भी लड़खड़ायेगा
उठके जब मैं आऊंगा
तो हार तुझे दिखलाऊँगा

मेरे प्रयास की कोई सीमा नहीं
हार जीत की चिंता नहीं

Saturday, May 7, 2016

होती जिसके साथ है माता

वह जीवन का सब सुख पाता,
होती जिसके साथ है माता |
मेरी माँ तू सब से प्यारी,
इस दुनिया में सबसे न्यारी |

बचपन से तू मुझको माता,
ऐसे पाला जैसे विधाता |
ममता तेरी सागर जैसी,
अंत नहीं है प्रेम की उसकी |

देना मैंने तुझसे सीखा,
तेरा प्रेम न कभी था फीका |
तेरे लिए मैं हरदम बच्चा,
माँ तेरा प्यार है एकदम सच्चा |

मुझपे तेरा पूरा हक़ है,
त्याग ही तेरे जीवन का सच है |
दुःख को मेरे मन से हटाया,
मेरे सुख का मार्ग बनाया |

मुझपे तेरा ध्यान है ऐसा,
जीने के लिए सांस है जैसा |
तू ही मेरे सुख का कारण,
कर देती हो दुःख का निवारण |

होती जिसके साथ है माता,
निश्चित ही वह जीत जाता |
जिसने माँ को ईश्वर माना,
ईश्वर का अर्थ उसी ने जाना |

If you have faith

If you have faith
you can see the God
If you don’t have faith
you can’t see the God

God is invisible
but present everywhere
If opened eyes are unable
close eyes to see him there

Faith needs to be strong
to feel his presence
Mind should be calm
to keep away ignorance

Love the God
and you’ll get it back
Love someone instead of God
not sure will get it back

If you get something easily
which someone founds hard
Believe me truly
you are under his ward

He hates dishonesty
He loves mercy
Speak to everyone politely
you’ll see him definitely

Sunday, April 17, 2016

Is the heart of devotee

The place full of happiness
no worries and no craziness
is the heart of devotee
where dwells almighty

My lord loves mercy
and too much hates jealousy
his path is of righteousness
not fun but kindness

The peace and the silence
destroyer of ignorance
my God my savior
bestow upon me your favor

My soul need your shelter
my thoughts need your filter
make me so humble
no thoughts should fumble

You taught us platonic love
devotees prefers to be dove
you take care of every creature
because caring is your feature

The view of unseen power
and faith of blessing’s shower
is the heart of devotee
where dwells almighty