Sunday, March 1, 2015

रहे ईमान चाहे जाए सब कुछ

क्या पाए कोई बेईमानी करके
बस पापी में लिखवाए नाम
सज्जन से कोई छीन डपट के
बस गवाए अपना ईमान

सुख पाए कोई कितना ठग के
हे बेईमान इंसान
दुःख पाएगा हर गलती का
और होगा बदनाम

बेईमानी को देख देख के
क्रोध में आए सज्जन
मानो मेरी बात न मानो
दुःख पाएंगे सब दुर्जन

जितना देंगे वह कष्ट किसी को
पाएंगे उतना वे सूत समेत
उपयोग नहीं वह कर पाएंगे
खेत नहीं सब लगेंगे रेत

पापी लांघे सारी रेखा
लूट पाट के जो सब कुछ लेले
मुर्ख मनुष्य इतना न जाने
दंड देकर ईश्वर सब कुछ लेले

ईश्वर है न्यायधीश जगत का
करता न्याय दंड या क्षमा
ईमान मत गवा इंसान
चाहे करे कोई कितना भी मना

एकादशी भजन

बस जाए जब मन में अपने हरे राम हरे कृष्णा 
मिट जाए दुख कष्ट हट जाए सारी तृष्णा
पन्द्र्ह दिन का चंद्र महिना उजियरा और अंधियरा
शुक्ल और कृष्णा पक्ष चंद्र का ग्यारवा दिन लगे प्यारा

तु रखवाला है जगत का नही कोइ अंजना
एकादशी को करो उपवास गाओ भजन और गाना
फलाहार को ग्रहन करना ना एक तुकडा भी दाना
दो बार महिने में भूखा भी रेह जाना

पुन्य का अवसर मिलता है हमको
इश्वर अवसर देते है सबको
निंदा क्रोध ईर्षा और द्वेष
बचना इनसे व्रत के दिन ना करना कलेश

अनुचित वचन ना बोले किसी को
ऐसे मनुष्य से दूर रखले स्वयम को
करे सहायता ज्ञान और दान से
भगवत कृपा करेंगे अपने धाम से

दिन एकदशी है सबसे श्रेष्ठ
वैष्णव जन के व्रतो में श्रेष्ठ
प्रेम करे जो भगवन से
वह करे पुन्य हरदम मन तन से

मार्ग है यह प्रभु की ओर
जो आस्था हो दृढ होके भावविभोर

Sunday, February 1, 2015

True love is what I really need

Beauty is not the thing I need
I want happiness of love indeed
Affection is not the feeling I need
True love is what I really need
Where can I get the love I need
My empty heart who can feed
Eyes in love I can read
Heart is field, love is seed
Everybody has true love’s greed
Your golden heart when can be freed
From ruthless brain with lots of greed
Beauty in face mind likes to read
But if it’s not true love just pain can exceed
Which grows with time is true love’s creed
Which fades with time is not love indeed
No need to follow no need to lead
Recognized by eyes just need to read
Happiness is obtained if true love we feed
True love if found one should proceed
If not found don’t try to proceed
Love of parents is always indeed
Those who trust God are devotees indeed
Loyalty of person can be known by their deed
But the person in deep love forgets it to read
Innocent people are always worthy of love indeed
But they get false love, which they don’t need
Either I want true love or I don’t need
True love is what I really need
True love is what I really need

Thursday, January 1, 2015

गणतंत्र दिवस की कविता

छब्बीस जनवरी का वह दिन था विशेष
स्वतंत्र दिवस के तीन वर्ष पश्चात
मिला अपने देश को एकता का सन्देश
गाये राष्ट्रीय गीत लेके तिरंगा अपने हाथ 

हो जाए भारत अपना सबसे श्रेष्ठ
हर क्षेत्र में श्रम, धन, खेल, ज्ञान और विज्ञानं
संस्कृति और सभ्यता में ना हम से कोई श्रेष्ठ
यही तो है अपने देश की पहचान

विविधता में एकता है सबको सिखाता
लोकतंत्र ही है इस देश की भाषा
हर कोई विश्व में है भारत देखना चाहता
सीखना चाहता है अहिंसा की भाषा

जय जवान जय किसान में है देश को विश्वास
इसलिए तो बचपन से गाया हमने ये नारा
इस नारे से होता है देश भक्ति का आभास
गणतंत्र दिवस को पाठशाला, गलियों में तिरंगा लगे प्यारा

हर मनुष्य को ज्ञान मिले हर बालक जाये पाठशाला
प्रगति इतना देश करे यही है मेरी प्रार्थना
विश्व कहे ये देश तुम्हारा है सबसे अधिक निराला
अतिथि देव भव  का गाते है हम गाना

सज्ज हो रहे बच्चे एक महीना पहले से
करने कार्यक्रम पाठशाला में गणतंत्र दिवस के अवसर पे 
देश भक्ति जहाँ होती है लोगो को बचपन से
वन्दे मातरम वन्दे मातरम होटों पे

बजता है हर गलियों में देश भक्ति संगीत
कोई स्वयं गाता है कोई सुनता है लेके यन्त्र आधुनिक   
जोश जगाता है गणतंत्र दिवस पे देश भक्ति गीत
देखो देश कितना बढ़ रहा निर्माण कर रहा तकनीक

न भूले कोई एक क्षण भी गणतंत्र दिवस का त्यौहार
इस प्रकार मनाये युवा बच्चे और वृद्ध के साथ
हे मेरी भारत माता तुझसे करते है हम प्यार 
सदैव बनाके रखना हम पे आशीर्वाद का हाथ

ऊँचे से ऊँचा तिरंगा लहराएंगे हर पथ पर
अपने देश की शान बढ़ाए उत्तर से दक्षिण तक
सज्ज रहे देश के लिए हर क्षण निरंतर
गणतंत्र दिवस की शुभ कामनाए हर देश भक्त तक 

Saturday, December 6, 2014

मैं हूँ शाकाहारी

मॉ धरती का पुत्र हूँ
नमन किसान को करता ।
भोजन सरल मैं करता हूँ
शाकाहारी स्वयम को केह्ता हूँ ।

दूध दही भी पीता हूँ
गाय को मय्या केह्ता हूँ ।
स्वास्थ भी बढिया रेह्ता है
हर जीव पे मुझको करुणा है ।

है इतना सब कुछ खाने को
सो भय नही देता मैं पशुओ को । 
पशुए भय से कॉपे जब
मेरे हृदय मैं चिंता होती तब ।

ठीक नही है पशु का वध
विवश पशु न बोले एक शब्द ।
विविध सब्जिया विविध स्वाद
स्वास्थ सुधारे , किसान का प्रयास ।

जैसा चाहे वैसा उगाए 
बीज बोए खेत बाग लगाए । 
सारे जीव का प्राण बचाए
हिंसा से ना भूक मिटाए । 

दया बढाए क्रोध घटाए
हर प्राणी से प्रेम बढाए ।
हरयाली से देश सजाए 
मैं हूँ शाकाहरी, गर्व से गाए ।