Saturday, March 7, 2015

अनुज संघ खेले होली रघुवीरा

साकेत में सरयू तट पे अबीरा
अनुज संघ खेले होली रघुवीरा
राजा दशरथ होते निहाल
मैय्या कौशल्या देती आशीष
अनुज संघ खेले होली रघुवीरा
अवध वासी दर्शन पाते
रंग गुलाल महल में लाते
मुनि वशिष्ट चहिता
अनुज संघ खेले होली रघुवीरा
सरयू मैय्या जल पहुचाए
अवध वासी रंग मिलाए 
भर भर छोड़े पिचकारी
अनुज संघ खेले होली रघुवीरा
माता पिता गुरु तिलक लगाए
मित्र बंधू संघ गोल बनाके
रंग गुलाल अबीरा 
अनुज संघ खेले होली रघुवीरा
होली अयोध्या की होली
गजब है आनंद उत्सव रंगीला
रसोई में मीठे मीठे गुझिया
अनुज संघ खेले होली रघुवीरा
महल भीतर प्रजा भीड़ लगाए
देखने राम और राम के भैय्या
की कैसे होली खेल हमारे रघुवीरा
आज हुई आनंदित साकेत नगरिया 
अनुज संघ खेले होली रघुवीरा
साकेत में सरयू तट पे अबीरा
अनुज संघ खेले होली रघुवीरा

No comments:

Post a Comment